ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिविल अस्पताल में सुबह 11 बजे तक हड़ताल ...

- पंजाब भर के सभी सरकारी अस्पतालों में 3 दिन तक लगातार होगा 3 घंटे रहेगा काम ठप्प  

- सरकार को चेतावनी --- मांगे न पूरी हुई तो प्रदेश में पूरा दिन होगी हड़ताल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब भर के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा, दिल्ली, हरियाणा की तर्ज पर प्रमोशन और अन्य अहम मांगों को लेकर PCMS के आवाहन पर पंजाब के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर है।  

हालांकि अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी को देखते हुए यह हड़ताल फ़िलहाल सुबह 11 बजे तक ही रहेगी। और यह हड़ताल संकेतिक रूप में फ़िलहाल 3 दिन के लिए रखी गई है। और हडतालिओ दवारा सरकार को चेतावनी भी दी गई है कि अगर तीन दिनों में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो यह अनिश्चितकालीन पूरे दिन की हड़ताल हो जाएगी। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में आए मरीज को 11 बजे तक इंतजार करना पड़ा है। 

पीसीएमसी के जिला प्रधान डॉ अमनजोत कौर ने बताया कि महिला डाक्टर व महिला पैरामेडिकल स्टाफ मे अपनी सुरक्षा को लेकर असुरक्षा की भावना है। पिछले दिनों बंगाल में जिस प्रकार से एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या की गई। उससे पुरे देश में आक्रोश है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मी चाहते हैं कि अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ की सुरक्षा प्रदेश सरकार यकीनी बनाएं। 

 डॉ अमनजोत कौर ने यह भी बताया कि हरियाणा व दिल्ली में जिस प्रकार से डॉक्टर व दूसरो को प्रमोशन दिया जा रहा है वह तरीका भी पंजाब सरकार को अपनाया जाना चाहिए।  

No comments