ब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुरु नानक देव जी के 537वां विवाह पर्व के उपलक्ष्य में महान नगर कीर्तन बटाला के लिए रवाना ...

- बटाला से एक हज़ार श्रद्धालुओं का जत्था शगुन लेकर कल रात पहुंचा था श्री बेर साहिब  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

श्री गुरु नानक देव जी का 537वां विवाह पर्व के उपलक्ष्य में सुबह पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से अलौकिक और महान नगर कीर्तन बटाला के लिए रवाना हुआ है। इससे पहले मुख्य ग्रंथी द्वारा नगर कीर्तन के शुभारंभ के लिए अरदास की गई। वहीँ बरात रूपी नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस नगर कीर्तन का तलवंडी पुल, मेवा सिंह वाला गांव, मंगूपुर, खेड़ा बेट, तलवंडी चौधरी और फत्तूडिंगा में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस मौके पर पालकी साहिब को खूबसूरत फूलों से सजाया गया। नगर कीर्तन SGPC समूह के सदस्यों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों ने भी भाग लिया।  

नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे-आगे श्रद्धालुओं का एक समूह सड़क की सफाई कर रहा था। नगर कीर्तन के दौरान गुलाब के फूलों की वर्षा की जा रही थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर निहंग सिंहों और गतका पार्टी ने खालसाई युद्ध कौशल का बड़े ही रोचक अंदाज में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी नगर कीर्तन में भाग लिया और नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। नगर कीर्तन में सुल्तानपुर लोधी, बटाला, कपूरथला, गुरदासपुर, गोइंदवाल साहिब, जालंधर, ढिलवां, लोहियां, शाहकोट के अलावा दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस समय श्रद्धालुओं द्वारा फल, फल, चाय-केक, पानी जीरा व अन्य मिठाइयों का लंगर लगाया गया। आज नगर कीर्तन ऊंचा बेट, ढिलवां, बाबा बकाला साहिब, मेहता होते हुए रात को बटाला पहुंचेगा। पिछले साल की तुलना में इस बार संगत में नगर कीर्तन की दोगुनी खुशी थी। श्रद्धालुओं का सैलाब भी पहले से ज्यादा था।  

No comments