ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में डॉक्टर हड़ताल पर ---- OPD सेवाएं की बंद ....

- कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या के मामले में इंसाफ की मांग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर के साथ जघन्य बलात्कार के बाद उसकी बेरहमी से की गई हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर आज कपूरथला सिविल अस्पताल के डॉक्टर तथा स्टाफ ने OPD सेवाएं बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि इस हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं निरंतर चल रही है।  

बता दे की बीते दिनों कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद की गई हत्या के विरोध में पंजाब के PCMSA के सभी डॉक्टर रोष में है। और केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम तथा राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकरआज एक दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इसी क्रम में कपूरथला सिविल अस्पताल के डॉक्टर तथा स्टाफ ने SMO ऑफिस के बाहर एकत्र होकर कोलकाता की महिला डॉक्टर की हत्या मामले में इंसाफ की मांग करते हुए "वी वांट जस्टिस" के नारे लगाए। 

वही उन्होंने यह भी कहा कि महिला डॉक्टर के मामले में इंसाफ लेने के लिए वह सभी संघर्ष करेंगे। इस मामले को लेकर खफा डॉक्टरों तथा स्टाफ ने यह भी कहा कि आज दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है। इसके आगे की रणनीति आज शाम के बाद तय की जाएगी। हालांकि आपातकालीन एवं चिकित्सा-कानूनी सेवाएं चालू रहेंगी।  

No comments