Breaking ---- कपूरथला में GST विभाग के एक इंस्पेक्टर को विजिलेंस टीम ने किया काबू ...
- आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, सिविल अस्पताल में करवाया मेडिकल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के स्टेट GST विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर को आज विजिलेंस ब्यूरो टीम ने काबू कर लिया है। जिसको विजिलेंस टीम द्वारा मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। सूत्रों की माने तो उक्त इंस्पेक्टर तथा एक अन्य कर्मी के खिलाफ किसी व्यापारी ने CM पोर्टल पर सबूतों सहित शिकायत दी थी। जिसके आधार पर जाँच उपरांत यह कार्यवाही की गई है। हालांकि इस संबंध में कोई अधिकारी खुलकर नहीं बता रहा है।
वहीँ कपूरथला में तैनात डीएसपी विजिलेंस सुखदेव सिंह ने गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए सिर्फ इतना ही बताया कि इस मामले में विस्तार से चंडीगढ़ में विभाग के उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं।
विभागीय सूत्रों से KNI मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में स्टेट GST विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह तथा एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ CM मान के भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाये पोर्टल पर कुछ दिन पहले एक शिकायत भेजी थी। जिसमें कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत भी पेश किए गए थे। जिस में विजिलेंस विभाग ने जाँच करने के बाद जालंधर विजिलेंस थाना में एक FIR न. 17 दर्ज कर ली गई थी। जिसके आधार पर आज GST विभाग में तैनात इंस्पेक्टर को विजिलेंस टीम ने काबू कर लिया है। और बाद दोपहर उसका मेडिकल सिविल अस्पताल कपूरथला में करवाया गया है।
कपूरथला में तैनात डीएसपी विजिलेंस सुखदेव सिंह ने GST इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह की गिरफ़्तारी और FIR दर्ज होने की पुष्टि तो की ही है। लेकिन विस्तार से मामला बताने से इंकार कर दिया और कहा कि इस संबंध में चंडीगढ़ में तैनात उच्च अधिकारी ही विस्तार से बता सकते हैं।















No comments