कपूरथला के युवा वकील को पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल का कॉप्टिड सदस्य किया नियुक्त ....
- जिला बार एसोसिएशन को मिलेगी मजबूती -- ADV. मंचनदा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के युवा वकील तथा जिला बार एसोसिएशन के एक्टिव मेंबर हरवीर सिंह ढिल्लों को पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल का कॉप्टिड सदस्य नियुक्त किया गया है। बार कौंसिल के सचिव हरगुरविंदर सिंह गिल ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट किया है।
इसकी जानकारी कपूरथला जिला बार एसोसिएशन उप प्रधान पियूष मनचंदा ने देते हुए बताया कि युवा एडवोकेट हरवीर सिंह ढिल्लों की नियुक्ति से कपूरथला के वकीलों को काफी सहयोग मिलेगा और जिला बार भी संगठित होगी।
कपूरथला जिला बार एसोसिएशन उप प्रधान पियूष मनचंदा ने बताया कि कपूरथला के युवा वकील हरबीर सिंह ढिल्लों को पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के कॉप्टिड सदस्य नियुक्त करते हुए काउंसिल के सचिव हरगोविंदर सिंह गिल ने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा बार कौंसिल की टीम कपूरथला जिला बार एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग देगी।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के सचिव सतिंदरपाल सिंह खिंडा, एडवोकेट कुलवंत सहगल, अमृतपाल सिंह बेदी, हमीश कुमार, दर्शन सिंह, रजत नंदा, परविंदर सिंह, जसप्रीत ढिल्लो, गुरजिंदर सिंह ढिल्लो, रजत ढिल्लो, सुखमनप्रीत सिंह प्रताप सिंह, चंदन पुरी, मनिंदर सिंह बेगोवाल आदि मौजूद थे।















No comments