कपूरथला की अपनी रसोई में धीर परिवार ने सेवाकर माता संतोष धीर की 8वीं बरसी मनाई ...
- धीर परिवार ने 300 से अधिक लोगों को खिलाया भरपेट भोजन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में 6 वर्ष पहले स्थापित हुई अपनी रसोई में आज डॉ राजीव धीर व उनके परिवार ने माता संतोष धीर की 8वीं बरसी पर भोजन वितरण की सेवा निभाई और 300 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाया है। इस दौरान डॉ राजीव धीर की बहन रंजना साही और उनकी बेटी आस्था साही ने विशेष तौर पर विदेश से आकर सेवा में शामिल हुई।
बता दे कि मई 2018 में कपूरथला में देवी तालाब मंदिर के नजदीक अपनी रसोई की स्थापना की गई थी। जिसमे आर्थिक कमजोर लोगों को मात्र 10 रूपये में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। जिसका संचालन 6 वर्षों से गुरजीत बाबा तथा डॉ राजीव धीर कर रहे हैं। और रोजाना ही 300 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाते हैं। वही अपनी रसोई से जुड़े समाजसेवी लोग अपने चहेतों के जन्मदिन तथा बुजुर्गों की बरसी के दिन अपनी रसोई में सेवा निभाकर भोजन वितरण करते हैं। और कई NRI भी इस संस्था से जुड़े हुए है।
इसी क्रम में आज शनिवार को डॉ. राजीव धीर की माता जी स्वर्गीय संतोष धीर की 8वीं बरसी पर विशेष मेन्यू के तहत तैयार किया भोजन उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें खास तौर पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई। और अपनी रसोई में पहुंचने वाले लगभग 300 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया। भोजन करवाने की सेवा में जहां डॉ. राजीव धीर के परिवार के सदस्य पार्षद ज्योति धीर, बहन रंजना साही, आस्था साही, डॉ पार्थ धीर, वैभव धीर, गुरजीत बावा, मधु बावा, मास्टर बाली, हरजीत सिंह आनंद, बिट्टू आदि थे वहीं उनके सहयोगिओं ने भी सेवा निभाई है।

















No comments