ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महंत व उसके चेलों के साथ झगड़ा व धमकिओ के आरोप में महंत पर FIR दर्ज ...

- पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने महंत व उसके चेलों के साथ झगड़ा व धमकियां देने के आरोप में एक महंत के खिलाफ धारा 323, 342, 339, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

दीशो महंत चेला मलकीतो महंत निवासी गांव भागो अराइयां ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसके तीन चेले आरती, शैली व ज्योति है। जिन्हें एरिया बांटे गए है और मैने अपना अलग एरिया रखा हुआ है। शैली महंत दूसरों के एरिया में जाकर बधाइयां लेता है। जब उसे समझाने की कोशिश करते है तो वह झगड़ा करने लग पड़ता है और धमकियां देता है।  

2 जुलाई को शैली महंत अपनी स्कूटी पर सवार होकर आई और मेरे घर में दाखिल हुई तो उस समय मैं घर में मौजूद नहीं थी। क्योंकि मैं 27 जून को दिल्ली चली गई थी। 4 जुलाई को वापिस आई तो चेले आरती महंत व नैणा महंत ने उसे सब कुछ बता दिया कि शैली महंत ने हमारे साथ मारपीट की है और गलत शब्दावली का प्रयोग भी किया है।  

24 जुलाई को शैली ने मुझे व मेरे चेलों को बहुत ही बुरा भला कहा और धमकियां दी और कहने लगी कि मैं गांवों व शहर सुल्तानपुर लोधी से बधाइयां लेनी  है। इस झगड़े संबंधी उनका अपनी बिरादरी में राजीनामा को लेकर बातचीत चलती रही। मगर राजीनामा नहीं हुआ। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शैली महंत निवासी गांव भागो अराइयां के खिलाफ धारा 323, 342, 339, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।   

No comments