ब्रेकिंग न्यूज़

जालंधर वेस्ट सीट की जीत की ख़ुशी में आप नेताओ ने बांटे लड्डू ....

- यह जीत इतिहासिक है और पंजाब के हर चुनाव में आप की जीत की नीव है --- परविंदर ढोट 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब की जालंधर वेस्ट पर उपचुनाव में आप की भारी बहुमत से हुई जीत पर कपूरथला के आप नेताओ ने लड्डू बाँट ख़ुशी मनाई है। यह जीत का जश्न परविंदर सिंह ढोट स्टेट ज्वाइंट सेक्ट्री के दफ्तर के बाहर मनाया गया। जहाँ आप नेता कंवर इकबाल और जगजीत सिंह बिट्टू सहित कई AAP नेता मौजूद थे।  

उक्त नेताओ ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत का मतलब है कि लोगों ने AAP सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। वैसे तो पहले भी यह सीट आप के पास ही थी। लेकिन इस बार वोटों का अंतर बढ़ा है। जालंधर वेस्ट सीट पर जीत के बाद पार्टी नेताओं ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम जालंधर के लोगों को धन्यवाद देना चाहते है। जिन्होंने पार्टी में अपना विश्वास दिखाया है।   

सभी नेताओ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने कहा की इस जीत में हर किसी ने अपने ढंग से चुनाव कमान को संभाले रखा जिसमें पार्टी के राज्य सभा मैंबर और रणनीतकार संदीप पाठक ने बढ़े ही कुशल ढंग से इस जीत को निश्चित किया और हर किसी को उसके इस चुनाव में दिए जाने वाले योगदान के बारे में समझाया और पार्टी नेताओ और वर्करों को अलग अलग टीम बनाकर मैदान में उतारा जिस के चलते कपूरथला से भी उनकी टीम ने जालंधर के अलग अलग वार्ड में चुनाव प्रचार किया। और पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत बढ़ी जीत पाने में कामयाब हुए है।  

उन्होंने कहा की जिस तरह से CM मान ने मंत्री साथियों के साथ फायर ब्रांड ढंग से चुनाव प्रचार किया वह विरोधियों पर हावी रहा है। जिसने साबित किया कि अभी भी मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान और आप पंजाब के लोगो की पहली पसंद है। यह जीत इतनी बढ़ी थी की कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल उसके सामने टिक ही नहीं पाए।  उन्होंने दावा किया कि इस जीत ने नीव रख दी है कि पंजाब में आने वाले हर चुनाव आम आदमी पार्टी ही जीतेगी।  इस मौके पर रिटायर्ड DSP गुरनाम सिंह, जगदेव थापर, बलविंदर सिंह रंधावा, मनिंदर सिंह, हरनेक सिंह, राकेश शर्मा, संजीव कोंडल, अनमोल कुमार, समीत पाल थिंद, सुख अरमान हाजिर थे।  

No comments