ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी युवक पुलिस कस्टडी में संदिघ्ध हालातो में जख्मी ...

- पुलिस रिमांड के चलते सिटी थाना पुलिस की हिरासत में है आरोपी  

- परिवार का आरोप -- नजायज मामला दर्ज होने के कारण बेटा है सदमे में, मां ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेट किया प्रदर्शन   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला सिटी थाना में कुछ दिन पहले एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी ने पुलिस रिमांड के चलते थाना में ही संदिघ्ध हालातो में जख्मी होने का मामला सामने आया है। हालाँकि पुलिस ने आरोपी का उपचार सिविल अस्पताल से करवा कर वापिस ले गई है। लेकिन परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर नजायज मामला दर्ज होने के कारण वह सदमे में है। वहीँ आरोपी की मां ने सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आई पुलिस की गाड़ी के आगे लेट प्रदर्शन भी किया है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारिओ ने कहा है कि आरोपी युवक बाथरूम में स्लिप होने के कारण जख्मी हुआ है।  

बता दे की लगभग एक सप्ताह पहले एक छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिक लड़की के साथ 8-10 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है। और शहर के एक निजी स्कूल के बाथरूम में उसकी अश्लील विडिओ भी बनाई थी। पुलिस ने नाबालिक लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी। और तीन आरोपी युवको को हिरासत में भी लिया था। 

 पुलसि की इस कार्यवाही का विरोध करते हुए आरोपिओ के परिजनों ने पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ थाने का घेराव भी किया गया था। वहीँ इस मामले में काबू किये तीन युवकों को अदालत में पेश किया गया। जहाँ से एक नाबालिक आरोपी को बाल गृह में भेज दिया था तथा अन्य दो पुलिस रिमांड में चल रहे हैं। 

रिमांड पर चल रहे एक युवक को आज जख्मी हालत में सिटी पुलिस दवारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहाँ उपचार के बाद जब उसे वापिस ले जाया जाने लगा तो उसके परिवार ने यह कह कर विरोध किया कि उनके बेटे को गलत ढंग से फसाया गया है। और इसी के चलते उसकी मां पुलिस की निजी गाड़ी के आगे लेट गई। और विरोध करने लगी इस मामले में परिवार का आरोप है कि युवक पर गलत मामला दर्ज होने के कारण वह सदमे में है। और इसी सदमे के कारण उस ने अपनी बाजु को काटने को कोशिश की है। जबकि युवक ने भी मिडिया को बताया कि उस ने हावलात में खुद को जख्मी किया है। वहीँ SMO डॉ संदीप धवन के अनुसार ड्यूटी डाक्टर दवारा युवक का इलाज कर दिया गया है और अब उसकी हालत ठीक है।  

दूसरी तरफ DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी सुबह बाथरूम गया था। जहां उसका पैर स्लिप हो गया, जिससे उसको चोट लग गई। युवक का सिविल अस्पताल में उपचार करवा दिया गया है।  

No comments