ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में करोड़ो की रंगदारी मांगने के मामले में पूर्व विधायक चीमा ने उठाए सवाल ....

- निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी में बड़ी संख्या में व्यापारियों के पास से मांगी जा रही रंगदारी के मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यह बात सुल्तानपुर लोधी से पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कही है। और कहा कि रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जो सराहनीय कदम है। लेकिन रंगदारी का धंधा करने वाले लोगों को कुछ नेताओं का राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है। 

नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी के साथ-साथ आरोपियों की जांच भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली के कुछ मामले पुलिस के संज्ञान में लाए गए हैं, जबकि ज्यादातर मामलों में लोगों ने फिरौती मांगने वालों को कथित तौर पर पैसे भी दे दिए हैं। पावन नगरी में ऐसा माहौल बनने के बाद लोग अपने बच्चों को विदेश में बाहर भेज रहे हैं और बड़े व्यवसायी भी अपना कारोबार बंद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रंगदारी मामले में कुछ नेता और पुलिस अधिकारी कथित तौर पर शामिल हैं।  

पूर्व विधायक चीमा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में आधा-अधूरा काम किया है और गिरफ्तार आरोपियों की रेकी करने वाले नेताओं और कथित रिश्वतखोरी को उजागर नहीं किया है। उन्होंने पंजाब के CM मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष जांच की जाए और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। चीमा ने यह भी मांग की है कि मामले की जांच कर सच्चाई लोगों के सामने लाई जानी चाहिए और मामले में शामिल आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क की जानी चाहिए।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नरिंदर सिंह जैनपुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार सिंह भक्तपुर, शहरी अध्यक्ष नरिंदर सिंह पन्नू, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बलकार सिंह हरनामपुर, समाज सेवी मोनू भंडारी, ब्लॉक समिति सदस्य बलदेव सिंह रंगीलपुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश डडविंडी , कांग्रेस नेता साहिब सिंह भुल्लर, जसकरन सिंह चीमा, हरनेक सिंह विरदी, कुलदीप सिंह सेखो, अमर सिंह मंड, हरप्रीत सिंह बबला, चरणजीत शर्मा, सरपंच छिंदर सिंह बुसोवाल, सरपंच कुलदीप सिंह डडविंडी, सरपंच गुरप्रीत सिंह फौजी कॉलोनी,डॉ. नरिंदर सिंह गिल, सरपंच परमिंदर सिंह रामपुर जागीर, हरमन संधू, मनप्रीत सिंह बूह, गुरमेज सिंह चौधरीवाल, हरदीप सिंह अल्लूवाल, बलजिंदर सिंह पीए आदि भी मौजूद थे।  

No comments