ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में छोटे हाथी के पलटने के बाद लगी भीषण आग, फायर बिर्गेड ने आग पर पाया काबू ...

- गोइंदवाल साहिब से सब्जी लेकर जालंधर जा रहे छोटे हाथी का टायर फटने से पलटा, वाहन जलकर हुआ खाक  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में गोइंदवाल रोड पर एक छोटा हाथी का अचानक टायर फटने से पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ड्राइवर व उसके साथी ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची फायर बिर्गेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलकर बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक छोटा हाथी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि छोटे हाथी में गोइंदवाल साहिब से जालंधर सब्जी लेकर जा रहा था।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए छोटे हाथी के ड्राइवर बलविंदर सिंह पुत्र बीर सिंह वासी गोइंदवाल साहिब ने बताया कि वह अपने दो साथिओ सहित सब्जियां लोड कर जालंधर मंडी में जा रहे थे। लेकिन जब वह गांव नवांपिंड भट्ठे के पास पहुंचे तो अचानक छोटे हाथी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। और पेट्रोल गाड़ी होने की वजह से उसमे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि राहगीरों की मदद से भी काबू नहीं हो पाई तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वहीँ गाड़ी पलटने से उन्हें भी मामूली चोटें आईं है।   

कपूरथला से मोके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है। जब तक छोटा हाथी पूरी तरह से जलाकर खाक हो  गया। फायरमैन गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है।  

No comments