कपूरथला की ग्रीनवैली फायरिंग मामले में LPU के 2 दर्जन से अधिक छात्रों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज ...
- 13 छात्र नामजद और तीन को थाना सतनामपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में शुक्रवार देर रात लाॅ गेट महेड़ू स्थित ग्रीन वैली में दो गुटों द्वारा एक दूसरे पर हमला करने के मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने दोनों गुटों के दो दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर 3 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौर हो कि शुक्रवार आधी रात को ला गेट महेडू में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक गुट द्वारा गोलियां चलाई गई। गोलीबारी व अन्य हथियारों के प्रयोग के चलते चार छात्र घायल हुए थे। महेड़ू पुलिस चौकी के इंचार्ज ASI दर्शन सिंह के अनुसार ला गेट में हुड़दंग मचाने के मामले में 13 युवकों को नामजद किया है जिनमें से तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है जबकि बाकी युवकों की तलाश जारी है। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध भी के दर्ज किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए ASI दर्शन सिंह ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल के पांच खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों की पहचान आदर्श त्रिपाठी वासी मकान नं 75 राधा नगर पार्ट-2, जवाहर नगर देवास मध्य प्रदेश हाल वासी लाइफ अपार्टमेंट जैज़ी संपत्ति महेड़ू, फगवाड़ा, गौरव गौतम निवासी वीपीओ मंडकोला, तहसील हतिन जिला पलवल हाल निवासी कमरा नं. डी-904, छात्रावास नं. 3 LPU फगवाड़ा और आशीष कुमार वासी VPO बकाना तहसील रादोर जिला जमुनानगर हाल निवासी यश पीजी-1, ग्रीन वैली महेड़ू थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।
जबकि बाकी नामजद आरोपियों की शिनाख्त जय मनी निवासी बिहार, सरफराज निवासी जम्मू, जासिन चौधरी निवासी जम्मू, परीक्षित राणा निवासी हरियाणा, अमन चौधरी निवासी रुड़की (उत्तराखंड), सत्यम निवासी बुलंदशहर, यश राठी निवासी मुजफ्फरनगर, कुलदीप डगर निवासी पलवल (हरियाणा), अर्पित उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), मेघराज उर्फ मेघु निवासी पलवल (हरियाणा) सभी हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू के रूप में हुई है। इनके अलावा पुलिस ने 25-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
No comments