ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में कांग्रेस ने फिरोजपुर सीट पर उम्मीदवार का किया ऐलान ...

2 बार सांसद रह चुके अकाली चेहरे को उतारा मैदान में   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब में लोकसभा चुनावो में फिरोजपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अकाली दल के पुराने चेहरे शेर सिंह घुबाया को टिकट दिया है। बता दे कि शेर सिंह घुबाया ने साल 2021 में अकाली दल का साथ छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी। वह इस सीट से 2 बार सांसद रह चुके हैं। 

यह भी बता दे कि फ़िलहाल फिरोजपुर सीट से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल सांसद है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। सुखबीर बादल ने इस फिरोजपुर सीट से अपने करीबी माने जाते बॉबी मान को मैदान में उतारा है।  

बता दे कि कांग्रेस इससे पहले 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जिसमे लुधियाना से कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जालंधर से पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर से गुरजीत औजला, खडूर साहिब कुलबीर सिंह जीरा, होशियारपुर से यामिनी गोमर, आनंदपुर साहिब विजय इंदर सिंगला, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोता, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल खैहरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है।   

No comments