कपूरथला में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, घायल ....
- दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए हमला करने के आरोप, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला जिले की सब डिवीज़न फगवाड़ा में लॉ-गेट के नजदीक दो पक्षों में विवाद के बाद गोलियां चलने की खबर है। जिसमे 4 लोग घायल भी हुए है। वहीँ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विवाद बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। SP फगवाड़ा रुपिंदर कौर ने बताया कि मामले की जाँच के बाद लगभग 7 - 8 लोगों को राउंडअप किया गया है।
घटना में घायल सत्यम के अनुसार वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से फ्री होकर ग्रीन वैली एरिया में गली के बाहर खड़ा था। इस दौरान 3 बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मनी ने गोलियां चला दी। घटना में जख्मी युवक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
दूसरे पक्ष के आदर्श त्रिपाठी अनुसार सत्यम ने साथियों के साथ मिलकर उनपर हमला किया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर हम पर हमला किया। सत्यम के साथियों ने बैल्टों और कड़े से हम पर कई वार किए। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि वह जब इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचा तो सत्यम के साथियों ने उस पर अस्पताल के गेट पर भी हमला किया।
जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार देर रात करीब ढ़ाई बजे हुई। सत्यम की बाजू पर गोली लगी थी, जोकि आर-पार हो गई। वहीं, दूसरी गोली सत्यम के पेट को छूकर निकल गई। फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। SP फगवाड़ा रुपिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सत्यम ने बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। कपूरथला जेल में वह सजा काट रहा था।
No comments