ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अपनी रसोई के 6 वर्ष सम्पूर्ण होने पर हवन यज्ञ --- समाज सेवा में रसोई ने निभाई अहम भूमिका .....

 - 6 वर्षो में लगभग साढ़े 4 लाख लोगो को करवाया भर पेट भोजन -- धीर, बावा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के देवी तालाब के नजदीक जरूरतमंदों को 10 रूपए भरपेट भोजन करवाने वाली अपनी रसोई के 6 वर्ष सम्पूर्ण होने पर आज रसोई परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे रसोई के सहयोगिओं के साथ साथ धार्मिक समाजिक गणमान्यों ने उपस्थित होकर हवन यज्ञ में आहुतियां अर्पण की है। वहीँ सफलता पूर्वक 6 वर्ष के कार्यकाल की प्रबंधको को बधाई दी है। 

प्रबंधक राजीव धीर और गुरजीत बावा ने कहा कि समाज सेवा के 6 वृष पहले शुरू किये इस यज्ञ की सफलता में सभी सहयोगी और सेवादारों की टीम की भी अहम भूमिका रही है। जिसके चलते अपनी रसोई ने समाज सेवा में पहचान बनाई और सभी के सहयोग से रसोई का विस्तार भी हुआ है।   

बता दे कि 6 मई 2018 को कपूरथला में स्थापित हुई अपनी रसोई के संचालक डॉ राजीव धीर व गुरजीत बावा ने आर्थिक कमजोर लोगो को सस्ते में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाने के मकसद से समाज सेवा का कार्य आरम्भ किया था। जिसमे दोपहर का भोजन मात्र 10 रुपए में मुहैया करवाने शुरुआत की गई। समाज सेवा के इस सार्थक कार्य में लोगो को मिल रहे लाभ को देखते हुए प्रदेश के कई शहरो के सम्पन्न परिवार के लोगो ने सहयोग दे कर अपनी रसोई को संगठित भी किया। संचालको के अनुसार बीते 6 वर्ष में अपनी रसोई से लगभग साढ़े 4 लाख से अधिक लोगो ने भोजन ग्रहण कर लाभ उठाया है। बताने योग्य है कि अपनी रसोई की टीम द्वारा कोरोना संकट के दौरान लॉक डाउन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुफ्त पैक भोजन भी उपलब्ध करवाया जाता था।  

अपनी रसोई परिसर में आज सुबह 8 बजे नवग्रह पूजा के उपरांत हवन यज्ञ का शुभारम्भ हुआ। जिसमे 6 यजमानो ने पूजा करवा कर हवन में ज्योति प्रज्वलित कर आहुतिया अर्पण की है। और यज्ञ सम्पूर्ण में उनके साथ सभी उपस्थित लोगो ने पूर्णाहुति अर्पित की।  

इस आयोजन में रेलटेक के मालिक सुरेश जैन, कमला जैन, रिटायर्ड सेशन जज किशोर कुमार और उनकी पत्नी, KCSAD के मलिक राजीव गुप्ता, राधा गुप्ता, विधायक राणा गुरजीत सिंह, भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल और उनके साथी नेता, राकेश मिन्हास, प्रभा मिन्हास, संधीर गुप्ता, कृति गुप्ता, सुखजीत बावा, वनीता बावा, राकेश पराशर, नीतू पराशर, ज्योति धीर, वैभव धीर, लक्ष्मी धीर, ध्रुव, पार्थ धीर, सुकेश कालिया, मधु बावा, सचिन बावा, डॉ राजेंद्र भोला, डॉ सुमन सलहोत्रा, डॉ राजकुमार, नरेश गोसाई, कुलदीप सोही, मंगल सिंह भंडाल, प्रेम कुमार, विशाल सोनी, महेश दुग्गल, विनोद कुमार, सोनू गुप्ता दीपक सलमान, हरजिंदर सिंह खालसा, कनिका बावा, असीम बावा, रघु मिन्हास, सीनियर पत्रकार रोशन खेड़ा, कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन के प्रधान अरुण खोसला, पत्रकार महेश कुमार, गगन बहल, संदीप ओबराय, नवीन ओबराय, पंकज आनंद, सोनू गुप्ता और अन्य सहयोगी शामिल थे। 

No comments