ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में ITC कंपनी के मुलाजिमों के साथ मारपीट, 3 घायल ....

- थाना कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान पर FIR दर्ज कर जांच की शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव भीला स्थित ITC कंपनी में ट्रेक्टर-ट्रालियों पर गेहूं छोड़ने आए युवकों व कंपनी के मुलाजिमों में बहसबाजी के बाद हुई मारपीट में तीन के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर-ट्रालियों पर गेंहू छोड़ने आए युवकों ने बहस के बाद कर्मिओ से मारपीट शुरु कर दी। जिसमे 3 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, जसतिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव बूट व तेजिंदरपाल सिंह पुत्र सुखदीप सिंह वासी गांव हमीरा के रूप में हुई है।  

सिविल अस्पताल में उपचारधीन घायल जसतिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुछ युवक 3 ट्रेक्टर-ट्रालियों में ITC कंपनी में गेंहूं लेकर आए। आते ही उक्त युवक गेट पर हुल्लड़बाजी करने लगे। जब सिक्योरिटी गार्ड तेजिंद पाल सिंह ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह मारपीट करने लगे। जब मैं व मनप्रीत सिंह सिक्योरिटी गार्ड को बचाने के लिए गए तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिस कारण तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। शोर शराबा सुन कर कंपनी का अन्य स्टाफ भी एकत्र हो गया। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल तीनों युवकों को स्टाफ ने तुरंत उपचार के सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।

वहीँ ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि घायल युवकों के सिर पर गहरी चोटें आई है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मारपीट सबंधी MLR संबधित थाने को भेज दी गई है। कंपनी के डिप्टी मैनेजर सूरज उपाध्याय के अनुसार मारपीट में उनके तीन कर्मी घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।   

थाना कोतवाली के जांच अधिकारी ASI अमरजीत सिंह के अनुसार घायल तेजिंदरपाल सिंह की शिकायत पर आरोपी जग्गी वासी गांव भंडलबेट सहित 7 - 8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


No comments