पंजाब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया से जोड़ने के लिए मोदी सरकार ने लिए कई अहम फैसले -- खोजेवाल
- सेवानिवृत्त DSP जसबीर सिंह अपने साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके विकसित भारत बनाने के उनके दृढ़ संकल्प से प्रभावित होकर आज जिला के फगवाड़ा ब्लॉक मे सेवानिवृत्त DSP जसबीर सिंह अपने साथियों के साथ जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, मंडल एक फगवाड़ा अध्यक्ष विक्की सूद, मंडल दो फगवाड़ा अध्यक्ष नरेश कोटरानी और पूर्व एससी आयोग के राष्ट्रीय चेयरमेन विजय सांपला और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिती में भाजपा में शामिल हुए।
पार्टी में शामिल हुए सेवानिवृत्त DSP जसबीर सिंह का सिरोपा डालकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष खोजेवाल ने कहा कि 2014, 2019 से भी बड़ी बहुमत प्रधानमंत्री से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतेगी।
खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतापूर्वक अपने 10 साल पूरे किए हैं और इन सात वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने भारत सहित पंजाब के लोगों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। जिसका फायदा देश हित में मिल रहा है। मोदी सरकार ने पंजाब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया से जोड़ने के लिए कई अहम फैसले लिए और उनके लिए यहां कई परियोजनाएं शुरू की गईं। जिससे आज पंजाब दुनिया के प्रमुख देशों से जमीन और हवाई मार्ग से सीधे जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर जिला महासचिव राजीव पाहवा, जिला महासचिव कपूर चंद थापर, तेजस्वी भारद्वाज, मंडल पाश्ता गगन सोनी, चंद्रेश कौल, परमजीत पम्मा, अश्वनी तुली, यादविंदर पासी, बलविंदर ठाकुर, परषोतम हैप्पी, सन्नी बैंस, भारती शर्मा, सतीश जैन, सीमा राणा, सुनील मदान आदि मौजूद थे।
No comments