कपूरथला वासी व्यक्ति का पेड़ से लटकता मिला शव .... ??
- काफी लम्बे समय से दिमागी तौर पर था परेशान, पुलिस टीम कर रही जाँच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कस्बा नकोदर के नजदीक कपूरथला वासी एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने की खबर है। मृतक की पहचान मंगत राम वासी गांव पक्खोवाल, कपूरथला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। परिवार ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं जताया है। जिसके चलते पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।
क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि मृतक के परिवार में सिर्फ उसकी बहन थी, जिसकी शादी हो चुकी थी। वहीं माता - पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके चलते वह अकेला ही रहता था। नकोदर में वह अपनी बहन के घर आया हुआ था।
जानकारी अनुसार शनिवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह वापस नहीं आया। परिवार ने उसकी तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सुबह पुलिस ने परिवार को पेड़ से लटकते शव की जानकारी दी। परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि मंगत राम पिछले काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।
नकोदर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित इंट के भट्ठे के पास मिले शव की सूचना के बाद थाना नकोदर पुलिस ने मंगत राम के शव को कब्जे में ले लिया है। और पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है।

















No comments