कपूरथला का युवक मनीला में संदिघ्ध परिस्थितियों में लापता ...
- परिजनों ने भारत सरकार और राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से मदद की लगाई गुहार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला वासी एक युवक के मनीला के कंदन शहर से संदिघ्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर है। जिसके बाद जहाँ मनीला में रहने वाले उनके रिश्तेदार युवक की तलाश करने में जुटे हुए हैं। वहीँ कपूरथला में रह रहे युवक के परिजन परेशान है। लापता हुए युवक के परिवार ने भारत सरकार तथा राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को ढूंढने में उनकी मदद की जाये।
कपूरथला के मोहब्बत नगर वासी बूटाराम ने बताया कि उनका बेटा प्रभु प्रीत सिंह देओल ( प्रिंस ) ( 25 वर्ष ) पिछले 5 वर्षों से मनीला के कंदन शहर में रहता है। तथा फाइनेंस का कारोबार करता है। उनका बेटा प्रिंस 15 फरवरी को काम पर गया था। लेकिन वापिस नहीं आया। 15 फरवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उसने एक पेट्रोल पंप से बाइक में फ्यूल भी डलवाया। जो कि पम्प पर लगे CCTV से पता लगा है। उसके बाद से उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
लापता हुए युवक के पिता बूटाराम ने यह भी बताया कि कंदन शहर में रहने वाले उनके रिश्तेदार उनके बेटे की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
बताने योग्य है कि विदेशो में फंसे भारतीओ की वतन वापसी करवाने वाले आशा की किरण बने पर्यवरण प्रेमी तथा राजयसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल इन दिनों मनीला में किसी आयोजन के लिए गए हुए हैं। बुटाराम ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल को गुजारिश की है कि उनके बेटे को ढूंढने में उनकी मदद की जाए।

















No comments