पंजाब का यह टोल पलाज़ा कल तक रहेगा फ्री , किसानो का धरना जारी ...
- किसानो दवारा भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के घर का भी किया जा रहा घेराव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब मेंलुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा अब किसान आंदोलन के चलते किसान दो दिन के लिए बंद रहेगा और वाहनो को फ्री करवा दिया हैं। यह ऐलान BKU उगराहां के देहाती प्रधान गुरप्रीत सिंह ने किया है। आज शनिवार दोपहर 12 बजे से किसानो ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर डेरा जमा लिया है। बता दें इससे पहले किसान लगातार पिछले 2 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा कुछ घंटों के लिए बंद करवा चुके हैं।
BKU उगराहां के देहाती प्रधान गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शंभू बार्डर पर किसानों के साथ हरियाणा और केन्द्र सरकार धक्केशाही कर रही है। जो कि असहनीय है। किसानों का साथ देने के लिए उनकी जत्थेबंदी भी अब मैदान में उतर आई है।
गुरप्रीत सिंह ने यह भी कहा कि कल संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। बैठक में कल बड़ा ऐलान हो सकता है। सरकार आंसू गैस के गोले चलाकर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसानों पर जितना अत्याचार सरकार करेगी किसान उतनी ताकत से उठेंगे।
BKU उगराहां के संयुक्त सचिव उजागर सिंह ने कहा कि आज मजबूरी में किसानों को टोल प्लाजा बंद करवा फ्री करवाने पड़ रहे है। दिल्ली सरकार के कानों तक बात पहुंचाने के लिए किसानों को यह रास्ता अपनाना पड़ा है। सरकार मांगों को पूरा करने की बजाए टाल-मटोल की नीति अपना रही है। वहीँ दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है।
आज पंजाब ही नहीं बल्कि देश भर का किसान सड़कों पर उतर चुका है। सरकार मीटिंग कर किसानों का सिर्फ समय खराब कर रही है। सरकार का मकसद है कि कोड आफ कंडक्ट लगा दिया जाए ताकि MSP पर कोई फैसला न हो सके। यह भी बताने योग्य है कि आज किसानो दवारा भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के घर का भी घेराव किया जा रहा है।

















No comments