ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में आप MLA की कार पलटी, MLA सहित 2 घायल ....

- MLA की कार को किसी दूसरी कार ने मारी साइड, कार बेकाबू होकर पलटी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के दसूहा से आप MLA कर्मवीर सिंह घुम्मन की कार का आज तलवाड़ा रोड पर एक्सीडेंट होने की खबर है।  जिसमें MLA तथा उनके PA शुभम शर्मा के घायल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी कार को किसी अन्य कार ने साइड मारी जिसके बाद उनकी कार पलट गई। इस हादसे के बाद दोनों घायलों को दसूहा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।  

जानकारी अनुसार MLA कर्मवीर सिंह घुम्मन शनिवार को किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तलवाड़ा जा रहे थे। उनके साथ कार में PA सहित पांच लोग थे। जैसे ही उनकी कार चोहाला गांव के नजदीक पहुंची तो एक अन्य कार ने विधायक की कार को साइड मार दी। और उनकी कार बेकाबू हो पलट गई। हालांकि ड्राइवर ने कार को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की। 

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और कार सवार लोगों को बाहर निकल गया। इस हादसे में आप MLA घुम्मन तथा उनके PA शुभम को चोटे आई। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी है।  

No comments