कपूरथला के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में योगोदा ध्यान मंडली द्वारा सत्संग का होगा आयोजन ...
- क्रिया योग एक प्राचीन ध्यान विधि, जो एक खुशहाल, पूर्ण और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्ग है दिखाती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में 3 दिसंबर 2023 को योगोदा ध्यान मंडली द्वारा सत्संग का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल दीपाली नंदा ने देते हुए बताया कि इस आयोजन में योगोदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संन्यासी स्वामी नित्यानंद गिरी जी "क्रिया योग" की जानकारी देंगे।
दीपाली नंदा ने बताया कि स्वामी नित्यानंद गिरी जी "क्रिया योग" से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से समझाएंगे। क्रिया योग एक प्राचीन ध्यान विधि है। जो व्यक्ति को एक खुशहाल, पूर्ण और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाती है।
बता दे कि आध्यात्मिक गौरव ग्रंथ "योगी कथामृत|" के लेखक, योगानन्दजी विश्व के महान् आध्यात्मिक गुरुओं में से एक माने जाते हैं। उनकी क्रियायोग की ध्यान प्रविधि और "आदर्श जीवन" शिक्षाओं ने लाखों के जीवन का उत्थान किया है। योगोदा सत्संग सोसाइटी 1917 में श्री श्री परमहंस योगानंद जी द्वारा स्थापित की गई थी। यह तब से क्रिया योग सीखा रहे हैं और क्रिया योग दीक्षा प्रदान करते हैं।
No comments