कपूरथला के गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार ...
- विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज FIR में 5 को नामजद कर 35-40 अज्ञात भी शामिल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सुलतानपुर लोधी क्षेत्र में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग में एक PHG के जवान की मौत के मामले में पुलिस ने 5 निहंगो को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात आरोपिओ पर भी विभिन्न धाराओं के तहत FIR कर ली है। जिसकी पुष्टि करते DSP बबनदीप सिंह ने करते हुए बताया कि उक्त मामले में 5 आरोपिओ को गिरफ्तार भी कर लिया गया। और अन्यो की तलाश जारी है।
हालाँकि जिला प्रशासन द्वारा CRPC की धारा 145 के तहत गुरुद्वारा साहिब को कब्जे में लेने की कार्यवाही के तहत श्री गुरुद्वारा साहिब को कब्जे में लेकर पुलिस फोर्स तैनात की हुई है। और गुरुद्वारा के संचालन के लिए जल्द रिसीवर नियुक्त किया जाएगा।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सुलतानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर दो गुटों के निहंगों द्वारा कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। वहीं वीरवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो पुलिस पर पथराव और फायरिंग होने के बाद एक होमगार्ड कांस्टेबल जसपाल सिंह की मौत हो गई थी। तथा एक DSP सहित 10 लोग घायल भी हुए थे। उक्त मामले में पुलिस के आला अधिकारियों तथा जिला प्रशासन ने काबिज निहंगों के साथ 3 घंटे तक बैठक की लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो CRPC की धारा 145 की तहत कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारा साहिब का कब्जा प्रशासन ने ले लिया था।
वहीं दूसरी तरफ उक्त मामले को लेकर SI लखविंदर सिंह की शिकायत पर 5 निहंगों के अलावा 35-40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 332, 333, 353, 186, 148, 149, 120B तथा आर्म एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। जिसमे फ़िलहाल बाबा मानसिंह बुड्ढा दल पुत्र तेजा सिंह वासी हरियाणा, बाबा पाल सिंह पुत्र शामा सिंह वासी गुरदासपुर, बलदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी तरन तारण, गुरविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी लुधियाना तथा अवतार सिंह पुत्र छोटा सिंह वासी मानसा को नामजद किया है।
DSP सुलतानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि उक्त मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे बाबा पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह तथा इकबाल सिंह है।














No comments