कपूरथला में 10 माह की बच्ची तथा उसकी मां पर महिला ने डाली खोलती हुई दाल, पढ़े क्यों .... ??
- सिविल अस्पताल चल रहा उपचार, बच्ची 20 प्रतिशत झुलसी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के में एक 10 माह की बच्ची और उसकी मां पर पड़ोसी लड़की ने गर्म - गर्म खोलती हुई दाल डालने से बच्ची के गंभीर झुलसने की खबर है। घायल बच्ची की माँ का आरोप है कि पडोसी लड़की अपने बॉय फ्रेंड से फ़ोन पर बात क्र रही थी। बच्ची के रोने से गुस्साई लड़की ने बच्ची पर दाल फेंक दी। जिस कारण बच्ची बुरी तरह झुलस गई।
घायलों को पहले सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ से कपूरथला सिविल में भेज दिया गया। ड्यूटी डाक्टर ने बच्ची को 20 प्रतिशत झुलसी बताया। वहीँ थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 10 माह की बच्ची काव्या पुत्री मनी कुमार वासी गांव हैदराबाद सुल्तानपुर लोधी की मां चादनी ने बताया कि उसकी नजदीकी महिला काजल उसके घर में आई और मोबाइल पर अपने कथित बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। इस दौरान उसका 3 वर्षीय नन्हा बच्चा कार्तिक और काव्य घर खेल रहे थे। और उछल कूद कर रहे थे। गुस्साई काजल ने उसे डाटना शुरु कर दिया। जब मैंने विरोध किया और कहा कि नन्हा बच्चा बड़ी मुश्किल से खेल रहा है इसे खेलने दो तो उसने बच्चे को पीटना शुरु कर दिया।
इस दौरान उसकी गोदी में 10 माह की काव्या रोने लगी तो उक्त आरोपी महिला काजल ने गुस्से में आकर चूल्हे पर पकाने के लिए रखी दाल कड़छी से उठा कर उसकी बच्ची और उस पर फेंक दी। जिससे उसकी बच्ची काव्य और वह झुलस गए। घायल बच्ची और माँ चांदनी का ईलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पीड़िता बच्ची की मां ने बताया कि मामले सबंधी पुलिस को सूचित किया गया है।
No comments