ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के बर्तन बाजार में दुकान के कारिंदे पर तेजधार हथियारों से हमला ....

- घायल कारिंदे सिविल अस्पताल में  भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जाँच   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला         

कपूरथला के बर्तन बाजार में एक बर्तन की दुकान के बाहर बैठे कारिंदे पर कल रात तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक तेजधार हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दुकान मालिक दवारा घायल कारिंदे को उपचार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में  भर्ती करवाया।  जहाँ उसका उपचार चल रहा है।    

सिविल अस्पताल में उपचारधीन संदीप पुत्र जसपाल सिंह ने बताया कि वह बर्तन बाजार में एक दुकान पर काम करता है। शनिवार सुबह एक युवक ने उनकी दुकान से सामान चोरी किया था। जिसको काबू कर पुलिस के हवाले किया था। रात जब वह दुकान संभाल रहे थे तो लगभग 8:30 बजे वह दुकान के बाहर था तो अचानक कुछ युवको ने आकर तेजधार हथियारों से उसपर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। भागते हुए हमलावरों का एक तेजधार हथिआर भी वहीँ गिर गया। दुकान मालिक तथा आस-पड़ोस के ने उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची PCR टीम ने मौके पर पहुँच एक तेजधार हथियार को कब्जे में लेकर सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए SHO अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले जाँच शुरू कर दी है। अभी घायल के बयान कलमबंद किये जा रहे है। उसके बाद आरोपिओ के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायगी।   

No comments