ब्रेकिंग न्यूज़

MLA सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने 2 दिन का पुलिस रिमांड बढाया ...

पुलिस ने तफ्तीश हेतु 5 दिन का और माँगा था समय, खैहरा के वकीलों दवारा विरोध के बाद अदालत ने 2 दिन बढ़ाए    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के कपूरथला जिले में भुलत्थ क्षेत्र से कांग्रेसी MLA सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। न्यायिक हिरासत के बाद अदालत ने दो दिन पहले हुई सुनवाई में दो दिन का पुलिस रिमांड दिया था। जो कि अब अगले दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने माननीय अदालत में दलील दी कि उनके पास सुखपाल खैहरा के खिलाफ अहम सबूत हैं और जांच के लिए कुछ समय और चाहिए।  

बता दे कि बीती सुनवाई के दौरान न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद एक बार फिर खैहरा पुलिस की हिरासत में आ गए थे। तब पुलिस ने मोबाइल फोन रिकवर करने की बात कही थी। वहीं आज वीरवार को MLA सुखपाल सिंह खैहरा को अदालत में पेश किया गया। जहां पुलिस ने कहा कि तफ्तीश के लिए 5 दिन का और समय चाहिए।  हालाँकि MLA खैहरा के वकीलों ने इसका विरोध किया, लेकिन अदालत दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया।   

विभागीय सूत्रों की माने तो जांच में यह भी मालूम हुआ है कि गुरदेव सिंह, चरणजीत कौर और MLA के बीच 11 दिनों में 65 कॉल्स हुईं थी। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।  

No comments