ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 3 नशा तस्कर किए काबू , FIR ....

- 25 ग्राम हेरोइन और 11250 ml (15 बोतल) अवैध शराब बरामद,अदालत में किया पेश     

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने नशा तस्करो और अवैध शराब माफिया के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान तीन तस्करो को काबू कर सुभानपुर थाना में 3 अलग-अलग मामले दर्ज किए है। आरोपिओ के पास से 25 ग्राम हैरोइन और 15 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर किया गया है।   

जानकारी अनुसार सुभानपुर थाना में दर्ज तीन अलग-अलग दर्ज मामलों में FIR न. 145 के अनुसार जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव बूट , पहाड़ीपुर की तरफ जा रहे थे। तभी ट्रीटमेंट पलांट के नजदीक सामने से एक युवक आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस पार्टी को देख हाथ में पकड़ा लिफाफा गली के किनारे पर  फेंक दिया। जब आरोपी को टीम ने काबू कर फेंके गए लिफाफे को खोलकर देकः तो उसमे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह वासी गांव बूट के रूप में हुई है।   

वहीं FIR न. 146 में जाँच अधिकारी SI कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव पहाड़ीपुर की तरफ गश्त पर थे। तभी गुरुद्वारा साहिब के नजदीक एक युवक आता हुआ दिखा। जो पुलिस पार्टी को देख वापिस भागने लगा। उक्त युवक को पुलिस पार्टी ने काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी गांव बूट के रूप में हुई है। 

वही सुभानपुर थाना में दर्ज FIR न. 147 में जाँच अधिकारी ASI सुखचैन सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव डोगरांवाल की तरफ जा रहे थे। तभी समने से एक युवक हाथ में पल्स्टिक की केनी लेकर आता हुआ दिखा। जिसको रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम ओंकार सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी गांव बूट बताया। उसके हाथ में पकड़ी केनी की तलाशी ली तो उसमे से 11250 ml अवैध शराब बरामद हुई।   

No comments