ब्रेकिंग न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटों पर लगा आरोप .... ??

- मृतक महिला के बेटे ने कहा ---- मां सीढिओं से गिरी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब   

पंजाब के जालंधर के आबादपुरा क्षेत्र में एक महिला की संदेश परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। घायल महिला को अस्पताल में जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हालांकि महिला के बेटों पर हत्या का कथित आरोप भी लग रहा है। थाना डिवीज़न 6 की पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार मृतक महिला की पहचान रमेश रानी वासी आबादपुरा के रूप में हुई है। जिसके 3 अविवाहित बेटे हैं। मोहल्ला वासियों की माने तो महिला के बेटे अक्सर माँ से झगड़ते रहते थे। कई बार अपनी मां से मारपीट भी करते थे। आज सुबह की मां और बेटों में झगड़ा हुआ।  जब हालत बिगड़ गई तो महिला को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।  

मोहल्ला वासियों के अनुसार आज जब महिला रमेश रानी से मारपीट के बारे में उन्हें जब पता लगा तो महिला के घर जाकर देखा तो उसके सिर और हाथ पर चोट लगी हुई थी। उन्होंने महिला बेटे से पूछने पर उसने बताया कि मां पानी लेने गई थी तो आते समय सीढ़ियों से गिर गई। 

घटना की सूचना मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारिओ के अनुसार मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं। शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता लगेगा। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

No comments