पंजाब की बठिंडा पुलिस ने "मोदी" को किया गिरफ्तार ... ??
- 4 दिन पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भाग गया था, 34 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मेहराज के नजदीक पुलिस पर फायरिंग करके भागे गैंगस्टर मनोज कुमार उर्फ मोदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड भी हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार व अन्य सामान बरामद होने की उम्मीद है।
जानकारी अनुसार 4 दिन पहले रामपुरा के गांव मेहराज के नजदीक हथियारों से लैस 3 गैंगस्टर डकैती करने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान गैंगस्टर मनोज कुमार उर्फ मोदी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। जबकि पुलिस ने गुरप्रीत सिंह गोपी वासी सेलबरा और भूसी वासी गांव सीधा को काबू कर लिया था।
बता देगी पुलिस ने उनके पास से 1 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जिसके बाद गैंगस्टर मोदी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसको गत दिवस रामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर मनोज के खिलाफ पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में 34 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।













No comments