कपूरथला के लापता आढ़ती का शव 36 घंटे बाद काली बेईं से मिला .....
- बेईं किनारे आढ़ती की एक्टिवा और चप्पल मिलने के बाद SDRF के 18 गोताखोरो ने चलाया था रेस्क्यू ऑपरेशन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिविजन सुल्तानपुर लोधी वासी आढ़ती के लापता होने के 36 घंटे बाद काली बेईं से शव मिल गया है। इस बात की पुष्टि DSP बब्बनदीप सिंह ने करते हुए बताया कि काली बेईं के किनारे आढ़ती राजेश कुमार पुरी की एक्टिवा और चप्पल मिलने और परिवारिक सदस्यों के संदेह को देखते हुए SDRF की टीम तथा निजी गोताखोरो द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। जिनको देर शाम आढ़ती का शव मिल गया है।
बता दे कि सुलतानपुर लोधी के मॉडल टाउन वासी आढती राजेश कुमार पुरी सोमवार सुबह घर से सैर करने के लिए निकला था। लेकिन काफी देर तक वापस न आने के बाद घरवालों को जब उसकी तलाश की तो उसकी एक्टिवा और चप्पल काली बैंई के किनारे मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने आत्महत्या का शक जाहिर किया था। हालांकि परिवार के सदस्यों ने उक्त व्यक्ति को किसी भी तरह से डिप्रेशन न होने और किसी से लेनदेन की वजह से परेशान नहीं होने की बात कही गई थी।
DSP सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि परिजनों के संदेह तथा एक्टिवा और चप्पल मिलने के हालातों को देखते हुए SDRF के 18 जवानों की टीम और निजी गोताखोरों द्वारा काली बेईं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें मंगलवार देर शाम गोताखोरों को आढ़ती राजेश कुमार का शव बरामद हो गया है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है।













No comments