ब्रेकिंग न्यूज़

PM मोदी के 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धिया घर - घर तक पहुंचेंगे भाजपा नेता ...

" 9 साल की सेवा'' ''सुषुण और गरीब कल्याण'' कार्यक्रम का खींचा जाएगा खाका  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      


जिला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह अहली के नेतृत्व में कपूरथला जिले में भाजपा नेताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय होटल में हुई। जिसमें कपूरथला जिले के प्रभारी अधिवक्ता राजेश हनी ने सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।   

बैठक को संबोधित करते हुए राजेश हनी ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक प्रदेश भर में मंडल स्तर तक पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे किये और " 9 साल की सेवा'' ''सुषुण और गरीब कल्याण'' कार्यक्रम का खाका खींचा जाएगा। सभी मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के सहयोग से गांव-गांव, हर शहर, घर-घर पहुंचेंगे और मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा करेंगे कि देश की तरक्की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 9 सालों में क्या-क्या काम किए हैं।   

इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह अहालीकलां ने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को अंजाम देने के लिए पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में गरीबों के लिए जन कल्याण की योजनाएं लागू की गई है। जिसमें स्वनिधि लोन, आयुष्मान कार्ड। गरीब परिवारो को गैस कनेक्शन, शौचालय, वैक्सीन, जल सुविधा, गरीब परिवारों को अन्न, बैंक खाते आदि है।    

इस मौके पर एडवोकेट पीयूष मनचंदा जिला महासचिव, विक्की गुजराल राज्य सह संयोजक सोशल मीडिया पंजाब, मंडल अध्यक्ष शहर 1 राजिंदर सिंह धंजल, विवेक सिंह बैंस जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, कपिल धीर मंडल अध्यक्ष शहर 2, रोशन सभरवाल जिला अध्यक्ष एस. सी मोर्चा, भारती शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, बेट मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, गुरमेज सिंह मंडल अध्यक्ष कबीरपुर, राकेश पुरी मंडल अध्यक्ष सुल्तानपुर लोधी, हरिक जोशी मंडल अध्यक्ष भुलत्थ, हरविंदर सिंह साबी, ढिल्लवां मंडल अध्यक्ष, विक्की सूद, मंडल अध्यक्ष फगवाड़ा, शहर 1 से गगन सोनी, मंडल अध्यक्ष फगवाड़ा ग्रामीण, रमेश लाल सरपंच, मंडल अध्यक्ष फगवाड़ा ग्रामीण 2, दिलबाग सिंह देसल, मंडल अध्यक्ष फत्तू ढींगा, साहिल चोपड़ा जिला सचिव मौजूद रहे।    

No comments