ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में रथयात्रा दौरान स्नेचर रहे सुरक्षा पर भारी --- कईयों की कटी जेब, और कई मोबाइल चोरी .... ??

- कुछ पीड़ितों ने सिटी थाना में की शिकायत, कुछ कर रहे गुरेज  

- सिटी थाना प्रभारी बोले ---  30 कर्मी किए थे तैनात, अभी तक पहुंची सिर्फ दो शिकायतें   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला शहर में देर शाम भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के दौरान सैकड़ों भक्तो की भीड़ की सुरक्षा में तैनात पुलिस सुरक्षा पर आपराधिक तत्व (स्नेचर) भारी रहे है। रथयात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए औरअधिक तत्वों ने लगभग 50 से अधिक लोगों निशाना बनाते हुए मोबाइल, पर्स तथा सोने के गहने उड़ाए हैं। जिनमें से कुछ लोगों ने तो सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन अधिकतर पीड़ित नुकसान करवा शांत बैठ गए है। सूत्रों की माने तो शहर में बढ़ रहे अपराध के चलते उन पीड़ितों का पुलिस प्रणाली पर कथित विश्वास ही उठ गया है।    

बता दें कि शनिवार देर शाम कपूरथला शहर में भगवान जगन्नाथ जी की विशाल रथयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य जिलों से भी सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर अपनी आस्था दिखाई। वहीं दूसरी तरफ सेकड़ो की भीड़ में लोगों की महंगी चीजों को निशाना बनाते हुए स्नेचरों (अपराधिक तत्वों) ने 50 से अधिक लोगों के मोबाइल, पर्स कीमती सामान, सोने की बलिया और चेन आदि सामान उड़ाया है। स्नेचरों और चोरो के हाथों अपनी कीमती चीजें गवाने वाले कई पीड़ित लोग पुलिस को शिकायत देने के लिए भी पहुंच गए है। लेकिन अधिकतर कुछ न मिलने की उम्मीद से ही चुप बैठ गए है। माना जा रहा है कि शहर में अपराध के बढ़ते ग्राफ को देख पुलिस पर जनता का कथित विश्वास नहीं रहा है। 

पीड़ित अतुल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी माथा टेकने के लिए जब गई तो किसी ने उसका पर्स गायब कर दिया। जिसमें हजारों रुपए तथा मोबाइल था। जिसकी शिकायत भी की गई है। वहीं दूसरी तरफ एक उद्योगपति ने जैसे ही माथा टेका तो भीड़ में किसी ने उनका मोबाइल निकाल लिया।  

वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि रथयात्रा को लेकर PCR, ट्रैफिक तथा सिटी थाना टीम के लगभग 30 कर्मी तैनात किए गए थे। जिनमें कुछ सदी वर्दी में भी थे। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक उनके पास मात्र 2 शिकायतें ही आई है जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधिक तत्वों द्वारा निशाना बनाये गए पीड़ित थाने में शिकायत जरूर दर्ज करवाए ताकि उनके चोरी हुए सामान को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।   

No comments