पंजाब में ज्वेलर की हत्या ---- ग्राहक बनकर दुकान में घुसे 5 लुटेरों ने मारी गोली ....
- घटना के बाद पूरा बाजार बंद कर दुकानदार धरने पर बैठे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मोगा, पंजाब
पंजाब के मोगा में दोपहर बाद 5 बदमाशों दवारा एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करने की खबर है। बदमाश ग्राहक बनकर ज्वेलर शॉप में आये थे। फ़िलहाल सोने की कितनी लूट हुई है इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया गया है। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के पहुँचने से पहले लुटेरे फरार हो चुके थे। घटना CCTV में भी कैद हो गई है। दूसरी तरफ भरे बाजार हुई वारदात से गुस्साए लोगों ने धरना भी लगाया।
जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर बाद 5 ग्राहक रामगंज स्थित एशिया ज्वेलर्स में आए। उन्होंने सोने के गहने दिखाने को कहा। ज्वेलर विक्की ने उन्हें गहने दिखाए। इसके बाद उन्होंने बिल बनाने को कहा। जब विक्की बिल बनाने के लिए मुड़े तो लुटेरों ने पैसे देने के बजाय विक्की को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और अन्य लोग इकट्ठा होने लगे। यह देखकर लुटेरे पसंद किए गहने लेकर वहां से फरार हो गए।
पुलिस जांच के अनुसार ज्वेलर विक्की ने बदमाशो का मुकाबला करने की कोशिश की। उन्होंने लुटेरों पर जवाबी फायरिंग के लिए अपनी पिस्टल निकाली, लेकिन लुटेरों की गिनती ज्यादा होने की वजह से वह हमला करने में कामयाब नहीं हो सके।
ज्वेलर की हत्या का पता चलते ही पूरे बाजार में रोष फैल गया। सर्राफा बाजार यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह रामूवालिया और सचिव यशपाल पाली की नेत्रत्व में मोगा के बाजार बंद कर दिए गए। उन्होंने कातिलों की जल्द गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया।













No comments