रेडिएंट कैश कंपनी के कैशियर से 10 लाख की लूट ....??
- हथियारबंद 4 लुटेरों ने कैशियर को घेरकर दातर से किया वार, पुलिस जांच में जुटी
खबरनामा इंडिया, संदीप। पंजाब
पंजाब के अमृतसर में GNDU के नजदीक 4 हथियारबंद लुटेरों ने रेडिएंट कैश कंपनी के कैशियर से 10 लाख रुपए की लूट करने की खबर है। फाइनेंस कंपनी का कैशियर क्षेत्र से कैश एकत्र कर वापस लौट रहा था। तभी 4 अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और दातर से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
रेडिएंट कैश कंपनी के मालिक दिलबाग सिंह ने बताया कि उनका कर्मचारी शरणजीत सुबह करीब 9.30 बजे कैश लेकर लौट रहा था। तभी 4 बदमाशों दवारा इस घटना को अंजाम दिया गया। कर्मचारी शरणजीत के अनुसार उसे 4 युवकों ने घेरा और उसकी बाजू पर दातर से वार किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आस-पास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए हैं।
थाना कंटेनमेंट की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि पहले छेहर्टा थाने की पुलिस पहुंची थी, लेकिन घटना स्थल उनके एरिया में न होने के कारण उन्हें सूचित किया गया। जांच शुरू की गई है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घायल अवस्था में शरणजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया है। उस पर दातर के साथ वार किए गए हैं।
अमृतसर सेंट्रल के ACP सुरिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी और आसपास के लोगे के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।













No comments