पंजाब - हरियाणा के 10 ठिकानों पर NIA की रेड ....
- खालिस्तानी टाइगर फोर्स से जुड़े होने का शक, फंडिंग का मामला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
NIA ने आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) की फंडिंग करने वालों पर पंजाब और हरियाणा में रेड की है। जानकारी अनुसार पंजाब में 9 स्थानों और हरियाणा में सिर्फ एक जगह पर NIA की टीम ने रेड की है। सूत्रों की माने तो KTF के लिए फंड जुटाने के अलावा बॉर्डर पार से हथियार, गोला-बारूद और एक्सप्लोसिव की तस्करी की साजिश में शामिल लोगों पर यह रेड हुई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों अनुसार KTF की तरफ से पंजाब और हरियाणा में बड़ी वारदातों की तैयारी की जा रही थी। जिसमें धमाकों से लेकर टारगेट किलिंग तक शामिल है। उनके प्लान को डीकोड करने पर NIA को पता चला कि कई लोकल लोग उनके लिए फंडिंग कर रहे हैं। और कई फंडिंग का जरिया बने हुए हैं।
वहीं कई लोग बॉर्डर पार पाकिस्तान से हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में मदद कर रहे हैं। जिसके बाद एक साथ KTF से जुड़े संदिग्ध लोगों पर रेड की गई है। NIA की टीम ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में खिलौना बेचने वाले पर रेड की है। टीम ने अबोहर रोड बाइपास पर रहने वाले व्यक्ति से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के लिए उसे चंडीगढ़ भी बुलाया गया।
इसके अलावा फिरोजपुर के तलवंडी भाई क्षेत्र में भी रेड हुई। यहां के करीब 5 गांवों से कुछ संदिग्धों कोराउंडअप किया गया है। उनसे KTF की फंडिंग और हथियार तस्करी की साजिश में शामिल होने को लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीँ हरियाणा के कैथल में एक दवा व्यापारी भाईयों के घर सुबह 6 बजे रेड हुई। गांव चूहड़माजरा में रेड करीब 4 घंटे चली। सूत्रों अनुसार टीम के पास जानकारी थी कि उक्त भाइयो के बैंक खातों में असामान्य ट्रांजेक्शन हुए हैं। दोनों अवैध रूप से दवाइयों की सप्लाई करते हैं। जबकि भाइयो ने इसे शक के आधार पर NIA की टीम दवारा पूछताछ की बात कही है।














No comments