ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिले में पूर्व MLA निवास के नजदीक बदमाशों ने महिला से झपटी बालियां, घटना CCTV में कैद ....

- बाइक पर जा रही महिलाओं से बाइक सवार बदमाश बालियां झपट हुए फरार 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला जिले में बदमाशों के होंसले इतने बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का कोई डर नहीं दिख रहा और वह बेखौफ होकर लूट की घटनाओ को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में आज कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी डिवीज़न की पुड्डा कॉलोनी में बदमाशों ने महिला से बालिया झपट फरार होने की घटना घटी है। बता दे कि यह वारदात सुल्तानपुर लोधी के पूर्व MLA के निवास के नजदीक हुई है। हालाँकि CCTV में कैद हुए वारदात के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

जानकारी अनुसार सुलतान पुर लोधी क्षेत्र के बेबे नानकी अर्बन एस्टेट पुड़ा कॉलोनी के नजदीक की घटना है। गांव अदालत चक्क वासी पूर्व सरपंच अजीत सिंह की धर्मपत्नी गुरमीत कौर व उनकी पुत्रवधू शुक्रवार सुबह गुरद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे कि पुडा कॉलोनी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया व मौका मिलते ही उसके कान से बाली खींच कर पीछे भाग गए। 

पीड़ित महिलाएं जब तक शोर मचाते तब तक लुटेरे दूर भाग गए थे। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सुचित किया।  पुलिस ने घटना की CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है और कई स्थानों पर नाकाबंदी कर जाँच की जा रही है।   

No comments