पंजाब में एक हेड कांस्टेबल ने SSP ऑफिस परिसर में सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली .... ??
- DSP का गनमैन था हेड कांस्टेबल, डिप्रेशन के चलते की आत्महत्या
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के खन्ना क्षेत्र में SSP ऑफिस परिसर में शुक्रवार को एक हेड कॉन्स्टेबल द्वारा सुसाइड करने की घटना घटी है। हेड कॉन्स्टेबल ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली है। पुलिस अधिकारिओ के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल डिप्रेशन का शिकार था।
यह भी बताया जा रहा है कि उसकी 4 दिन पहले ही डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ बतौर गनमैन तैनाती हुई थी। मृतक की पहचान रशपिंदर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हेड कांस्टेबल रशपिंदर सिंह रीडर के कमरे में अकेला ही बैठा था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ रशपिंदर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मचारी के परिवार को सूचित कर दिया गया है।
लुधियाना रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा के अनुसार अभी कुछ दिन पहले ही रशपिंदर की तैनाती खन्ना में DSP गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। वह डिप्रेशन का शिकार था। सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है।
मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।














No comments