ब्रेकिंग न्यूज़

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ----- आरोपी बाप - बेटा गिरफ्तार ..??

- पैसे के लेनदेन को लेकर हुई तकरार, ईंट से सिर पर कई बार किए वार   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के तरनतारन जिले में दो दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। वहीँ इस हत्या में आरोपी बाप-बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। आरोपिओ ने खुलासा किया कि यह हत्या उन्होंने पैसों के लेनदेन को लेकर की ही है।    

SSP विशालजीत सिंह के अनुसार 17 मई को तरनतारन के गांव सरली के नजदीक एक व्यक्ति महंगा सिंह वासी गांव तख्तूचक की हत्या हुई थी। और पुलिस ने पत्नी के बयान पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।  

महंगा सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि मृतक अपने बाइक (PB08-EE-2244) पर घर से काम पर गया था, लेकिन बाद में एक्सीडेंट की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महंगा सिंह को मृत घोषित कर दिया। टेक्नीकल तरीके से जांच में पुलिस को दोनों आरोपियों पर शक हो गया।   

काबू किये गए दोनों बाप-बेटे की पहचान बलजीत सिंह व सुखनंदन सिंह वासी सरली कलां के तौर पर हुई है। बलजीत सिंह मृतक को पहले से जानता था। इनका पुराना 19 हजार रुपए का लेन-देन चल रहा था। जिसके बाद दोनों के बीच तकरार हो गया।  

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना की रात दोनों ने मृतक का पीछा किया। पैसों को लेकर तकरार भी हुई और दोनों नीचे गिर गए। पास पड़ी ईंट को आरोपियों ने उठाया और बार-बार मृतक के सिर पर वार किया। महंगा सिंह को अधमरा छोड़ आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोपियों पर शक गया और सख्ती पर पूछने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  

No comments