ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब और हरियाणा में भूकंप के झटके ..... ???

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा, भूकंप के झटको के महसूस होते ही लोग घरो से निकले बाहर   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब, हरियाणा   

पंजाब और  हरियाणा में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए है। हालाँकि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सिटी के साथ ही पंजाब और हरियाणा राज्यों से भूकंप को लेकर कोई भी रिपोर्ट अभी तक नहीं है, लेकिन दोनों राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं।  

विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी भी राज्य में कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि अफगानिस्तान में तेज झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए। पंजाब के जालंधर व आसपास में लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। वहीँ हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को झटके महसूस नहीं हुए हैं।   

भूकंप के लिहाज से हरियाणा के 12 जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। जोन-चार में आने वाले जिले संवेदनशील माने जाते हैं। जोन-तीन कम प्रभावित क्षेत्र, जबकि जोन-दो में भूकंप आने की बेहद कम संभावनाएं हैं। जोन चार में आने वाले हरियाणा के रोहतक, महेंद्रगढ़, पंचकूला, करनाल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल हैं।  

No comments