ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल देश के लिए बेमिसाल काम किया ---- हीरा वलिया

- भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जल्द शुरू होगा जनसंपर्क अभियान -- पंकज शर्मा  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बटाला   

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष हीरा वालिया के निर्देश पर भाजपा मंडल बटाला के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में कार्यकारणी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा वालिया ने शिरकत की। बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और उन उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में भाजपा जिला महासचिव रंजन मल्हौत्रा, जिला सचिव राधिका भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी अमनखीवा जिला प्रेस सचिव रोहित सैली भी मौजूद रहे।   

इस बैठक में भाजपा जिला महासचिव रोशन लाल ने संगठनात्मक चर्चा में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की चर्चा की हैं और भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से लोगों को अवगत कराने को लेकर भी चर्चा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मंच की भूमिका शहरी मंडल महासचिव अनिल भट्टी ने बखूबी निभाई। इस मौके पर उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए।  

इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, भाजपा OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश ठेकेदार, शहरी मंडल महासचिव अनिल भट्टी, महासचिव प्रदीप शर्मा, महासचिव श्रीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष राजिंदर, सुरिंदर शर्मा, शमी भट्टी, केवल कृष्णा,मनोज नैयर, पुनीत शर्मा, मुनीर बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया शर्मा, मंडल सचिव विकास सनन, वजीरा भट्टी, अश्वनी महाजन, शिवम मिश्रा, राजन सर्पाल, विशाल शर्मा, मोनू पहलवान, राहुल बस्कर, चेतन शर्मा, अमित चीमा, अरुण सल्होत्रा, अंकित,विशु कुमार, डॉ. जतिंदर, नरिंदर शर्मा, मनोरीलाल, अमन कुमार वा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments