ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ----- अमिताभ बच्चन को शूटिंग के दौरान लगी चोट ... ??

- हैदराबाद में चल रही शूटिंग में एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में लगी चोट  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। हैदराबाद     

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के घायल होने का समाचार है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर दी।   

घटना के बाद वह वापस मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आर्ई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया।   

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।'  

No comments