कपूरथला की कांजली में मिली लाश की हुई पहचान ,पढ़ें कौन ..???
- 2 माह पहले अपने परिवार से झगड़ कर चला गया था शिवकुमार, आज मिला शव
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में आज देर शाम कांजली मैं पैसे मिले सबकी पहचान थाना कोतवाली पुलिस ने कर ली है। उक्त मामले में जांच अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि कांजली बेंई से जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी पहचान शिवकुमार पुत्र कल्लू राम वासी प्रीत नगर नजदीक पालकी पैलेस कपूरथला के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में मालूम हुआ है कि उक्त व्यक्ति 2 महीने पहले अपने परिवार से झगड़ा कर घर छोड़कर चला गया था। और अपने परिवार से अलग ही रहता था।
जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि उक्त मामले में मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई की जा रही है। कल शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

.jpg)











No comments