ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ----- 4 लड़कियों ने एक युवक को किडनैप कर किया रेप, पढ़े कहां ... ??

 - पता पूछने के बहाने युवक को बेहोश कर ले गई एकांत स्थान पर   

- शराब पिलाकर युवक के साथ किया रेप फिर आधी रात को  छोड़ गई   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब        

पंजाब के जालंधर में क्या लड़कियों द्वारा एक युवक को किडनैप करने की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लेदर कॉम्प्लेक्स की एक फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति को कार सवार 4 लड़कियां बेहोश कर आंखों पर पट्टी बांध कर किडनैप कर ले गईं। इसके बाद उसे एकांत स्थान पर ले जाकर नशीली दवाई खिलाकर और शराब पिलाकर चारों ने उसके साथ रेप किया।  

हालांकि जिस व्यक्ति के साथ यह घटनाक्रम होने की बात सामने आ रही है, उसने थाने में शिकायत नहीं दी। इतना जरूर कहा कि वह विवाहित है। उसके बच्चे भी हैं। घर लौटने पर उसने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, लेकिन परिवार ने कहा कि जान बच गई इतना बहुत है। हमें थाने में शिकायत नहीं करनी है।

यह भी बताने योग्य है कि सेक्सुअल मकसद से की गई किडनैपिंग का दावा करने वाले व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह फैक्ट्री में लेबर का काम करता है। फैक्ट्री से वह घर जा रहा था कि रास्ते में कपूरथला रोड पर उसके पास आकर एक सफेद रंग की कार रूकी। कार में 4 लड़कियां बैठी थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के करीब थी। 

तभी कार चालक लड़की ने एक स्लिप दिखाते हुए रास्ता पूछा। व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही वह स्लिप को देखने लगा तो उन्होंने आंखों में कुछ डाला, जिसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। वह बेहोश हो गया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया। कार में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए।  

इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाई खिलाई गई। लड़कियां शराब पी रही थीं तो उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप किया। रात को करीब 3 बजे आंखों पर पट्टी और पीछे हाथ बांध कर लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गईंं।  

पीड़ित व्यक्ति के अनुसार लड़कियां किसी अच्छे परिवार से लग रही थीं। सभी आपस में अधिकतर अंग्रेजी में ही बात कर रही थीं। जब उससे कुछ कहती थीं तो ही पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करती थीं। फिलहाल पीड़ित व्यक्ति से इनपुट लेने के बाद खुफिया विभाग इस मामले की जड़ तक जाने के लिए सक्रिय हो गया है।   

 

No comments