नवजोत सिंह सिद्धू क्लर्क बनकर देखेंगे फाइलें ...... ??
- पटियाला जेल में सजा काट रहे सिद्धू को फाइलें देखने का काम सौंपा
- सुरक्षा की दृष्टि से बेकरी या फैक्ट्री में नहीं लगाई गई ड्यूटी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पटियाला, पंजाब
पटियाला जेल में सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जो पहले क्रिकेटर थे फिर पॉलीटिशियन बने और अब उन्हें जेल में क्लर्क की जिम्मेवारी दी गई है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज केस में 1 साल की बामशक्कत कैद हुई है। जेल के भीतर सिद्धू की सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती है। इसी वजह से उन्हें बेकरी या फैक्ट्री में काम देने की बजाय कलेरिकल काम दिया गया है।
नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए वह जेल के कार्यालय का काम बैरक से ही करेंगे। सिद्धू को रोजाना जेल दफ्तर की फाइलें भिजवाई जाएंगी। उनकी ड्यूटी सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। इस दौरान वह कभी भी फाइलों का काम कर सकते हैं।
बता दें कि सिद्धू को अभी काम के बदले कोई वेतन नहीं मिलेगा। कियोंकि सिद्धू को कलेरिकल का कोई एक्सपीरियंस नहीं है। ऐसे में अभी वह अकुशल कर्मचारी है। 3 महीने बाद उन्हें अर्ध कुशल होने पर 30 रुपए प्रतिदिन और कुशल होने पर 90 रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 वर्ष की बामुशक़्क़त कैद दी है। ऐसे में उनसे फैक्ट्री या बेकरी में काम लिया जा सकता था। हालांकि सिद्धू की सुरक्षा भी चिंता का विषय है। फैक्ट्री और बेकरी में दूसरे कई हार्डकोर कैदी काम करते हैं। ऐसे में सिद्धू को उनसे दूर रखते हुए दफ्तर का ही कार्य दिया गया है।















No comments