बड़ी खबर ...... मान सरकार का अपने ही मंत्री पर एक्शन, रिश्वत के आरोप के बाद मामला दर्ज ..??
- सीएम मान के आदेश के बाद सिंगला पर मामला दर्ज पुलिस ने किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप, मान सरकार ने मंत्री पद से किया बर्खास्त
- टेंडर और खरीद-फरोख्त में 1% कमीशन की थी मांग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में आप सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान आज मान सरकार ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि विजय सिंगला विभाग में हर टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत भगवंत मान तक पहुंची। उन्होंने गुप्त रूप से इसकी जांच कराई, अधिकारियों से पूछताछ की। फिर सिंगला को तलब किया। बताया जा रहा है कि मंत्री विजय सिंगला ने गलती भी मान ली। इसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसके बाद अब सिंगला को आम आदमी पार्टी से भी छुट्टी करने की तैयारी है पंजाब आप के प्रवक्ता मलविंदर कांग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।
इस संबंध में सीएम भगवंत मान ने बताया कि "मेरे ध्यान में एक केस आया इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में 1% कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों, मीडिया तक को भी पता नहीं चला। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था। लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। और पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए भी आदेश दे दिए गए हैं।
बता दें कि मान ने कहा कि विरोधी पार्टियां कहेंगी कि 2 महीने में ही मेरी सरकार का एक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। मैं कहना चाहता हूं कि एक्शन भी तो मैंने ही लिया है। उन्होंने कहा कि पुराने सीएम को भी पता था कि अवैध रेत खनन में कौन था? फिर भी एक्शन नहीं लिया गया। मैं मंत्री को बर्खास्त करने के साथ उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवा रहा हूं।














No comments