ब्रेकिंग न्यूज़

NPSEA कर्मचारियों का प्रदर्शन ....... पूरे देश में जबरदस्त संघर्ष का बिगुल फुका जाएगा

- सरकार कर्मचारियों को अन्यायपूर्ण तरीके से दबाने की कोशिश बंद करे, अन्यथा संघर्ष का बिगुल बजेगा     

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

हिमाचल प्रदेश के NPSEA कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 03 मार्च 2022 को एक ऐतिहासिक प्रदर्शन शिमला में किया गया। जिसमें पुरुष के साथ साथ महिला कर्मचारियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कई माँ अपने बच्चों को गोदी में लेकर अपने बुढ़ापे और आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष करती नज़र आयीं।   

सभी कर्मचारियों की माँग थी कि मुख्यमंत्री खुद आकर सबके सामने पुरानी पेंशन बहाली की बात करें और हाँ यदि नहीं बहाल करनी तो वो भी बताएँ लेकिन इस बार बंद कमरें में नहीं खुले मैदान में… सबके सामने। लेकिन हुआ क्या, मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर मिलना तो दूर हम सबके नेतृत्वकर्ता, देश भर के शिक्षको कर्मचारियो के मुखर आवाज विजय कुमार बन्धु ( राष्ट्रीय अध्यक्ष) समेत, प्रदीप ठाकुर ( राज्य अध्यक्ष), भरत शर्मा ( महा सचिव), सुनेश शर्मा ( महिला विंग अध्यक्ष), पूजा सब्रवाल ( संगठन सचिव महिला) कुल 26 साथियों पर FIR दर्ज करवा दिया। जिससे पूरे देश के कर्मचारी आक्रोशित हैं और सरकार के इस तानाशाही रवैये पर भर्त्सना करते हुए नज़र आ रहे हैं । 

इसी प्रकरण को ध्यान में रखते ( FANPSR ) फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं (NMOPS) के संयुक्त सचिव अमरीक सिह ने कर्मचारियों के जोश की तारीफ की व रेलवे के साथियों को भी एनपीएस के खिलाफ राज्य कर्मचारियों के आंदोलन को खुलकर समर्थन करने का आह्वान किया व राज्य सरकार के FIR और झूठे मुकदमो को वापिस लेने की अपील की। और यदि सरकार कर्मचारियों को जबरदस्ती अन्यायपूर्ण तरीके से दबाने की कोशिश करती है तो इसके खिलाफ पूरे देश में जबरदस्त संघर्ष का बिगुल फुका जाएगा।   






No comments