ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जेल में बंद CM चन्नी के भांजे हनी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, पढें .... ??

- छाती में दर्द होने की शिकायत के चलते अमृतसर GNDH में किया था रेफर  

- उपचार के बाद हालत सुधरने पर GNDH ने दी छुट्टी -- जेल SP

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब     

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी जो कि कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद था को वीरवार दोपहर अमृतसर के गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार और जरूरी टेस्ट करवाए जाने के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने छुट्टी दे दी है। इस बात की पुष्टि कपूरथला मॉडल जेल के एसपी गुरनाम लाल ने भी की है। 

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले चर्चा में आए CM चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी पर ED ने छापेमारी कर 10 करोड़ रुपए तथा लाखों के सामान तथा प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए थे।  काफी लंबे समय से वह पुलिस रिमांड में ही चल रहा था और पिछले महीने ही हनी को जुडिशल रिमांड में भेजा गया था। 

कपूरथला के SMO डॉ संदीप धवन के अनुसार कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद भूपिंदर सिंह हनी की छाती में दर्द हुआ तो उसको सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। लेकिन ECG में बदलाव को देखते हुए उसे गुरु नानक देव हॉस्पिटल अमृतसर में शिफ्ट कर दिया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक जांच के उपरांत इलाज शुरू किया। फिलहाल भूपेंद्र सिंह हनी ने मीडिया से इस बारे कोई भी बात करने से इनकार करते हुए सिर्फ इतना ही बताया कि उसकी छाती में दर्द है। 

इस संबंध में कपूरथला मॉडर्न जेल के सुपरिटेंडेंट गुरनाम लाल ने जहां हनी की तबीयत बिगड़ने की पुष्टि की वहीं यह भी बताया कि अब उसकी तबीयत ठीक है। तथा वीरवार को नानक देव हॉस्पिटल अमृतसर से उसे छुट्टी दे दी गई है। 



1 comment:

  1. CASINO, JOE & CASINO HOTEL WALES, CA
    Find out 경상남도 출장마사지 how many people near 여주 출장샵 CASINO, JOE & CASINO in WALES, 남양주 출장샵 CA can be. 정읍 출장샵 CASINO HOTEL WALES - 1-877-777-4211. Casino in WALES, CA - Mapyro®.com, 1-877-777-4211 남원 출장샵

    ReplyDelete