ब्रेकिंग न्यूज़

अच्छी खबर ...... "ऑपरेशन गंगा" के तहत यूक्रेन में फंसे 3726 भारतीयों को आज भारत लाया जाएगा ...?

 - एक ही दिन में बुखारेस्ट से 8 उड़ानें, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1, बुडापेस्ट से 5 और रेजजो से 3 उड़ानें होंगी संचालित   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। यूक्रेन      

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए "ऑपरेशन गंगा" मिशन के तहत अब भारत सरकार लगातार वायुसेना की मदद ले रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज एक ही दिन में संकट में फंसे 3726 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया जाएगा। 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार आठवें दिन भी जारी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सहित कई देशों ने अपने नागरिको को निकालने के लिए निकासी अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत वापस लाया जाएगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि सभी 3726 को वापस लाने के लिए एक ही दिन में बुखारेस्ट से 8 उड़ानें, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1, बुडापेस्ट से 5 और रेजजो से 3 उड़ानें संचालित की जाएंगी। 



No comments