ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यावरण प्रेमियों द्वारा राणा को पौधों से तोला ...

- काग्रेस उम्मीदवार राणा के वजन के बराबर पौधे जनता में किए वितरित और हरियाली कायम रखने के लिए किया प्रेरित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान जहां हर राजनीतिक पार्टी तथा कार्यकर्ता अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटा हुआ है वही कपूरथला में वार्ड 6 की पार्षद एवं पर्यावरण प्रेमी ज्योति धीर और डॉ राकेश मिन्हास ने आज वार्ड वासियों के सहयोग से कांग्रेस के उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह को पौधों से तोल कर हरियाली कायम रखने का नया संकल्प लिया है। 

वार्ड से की पार्षद ज्योति धीर तथा उनके पति डॉ राजीव जी के अनुसार दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे वातावरण के माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए उन्होंने राणा गुरजीत सिंह के वजन के बराबर पौधों को जनता में वितरित किया और उनकी संभाल करते हुए वातावरण को हरियाली पूर्ण बनाए जाने का संकल्प लिया है। 

इस मौके पर उनके साथ डॉ राकेश मिन्हास गुरजीत बाबा, रघु राजन, सविता चौधरी, पारुल मिन्हास, रविंद्र कुमार हरेंद्र सिंह, रजना शर्मा, पवन तलवार, नीलम महाजन, बंटी वालिया सुरजीत सिंह, बब्बू वालिया आदि मौजूद थे। 


No comments