ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा का धरना प्रदर्शन ........ PM मोदी की सुरक्षा में कोताही निंदनीय -- राकेश भाटिया

- चन्नी सरकार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही महंगी पड़ने वाली है -- हीरा वालिया    

- भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकना भी एक षड्यंत्र -- पंकज शर्मा   

खबरनामा इंडिया विनय शर्मा। बटाला    


भारतीय जनता पार्टी बटाला की ओर से जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया अध्यक्षता में एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया यह धरना प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोताही बरतने के कारण दिया गया इस धरने में पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। 

राकेश भाटिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह कोताही पंजाब सरकार की तरह से की गई हैं वह बहुत निंदनीय है। भाटिया ने कहां की पंजाब में ला एंड आर्डर का दिवाला निकल चुका है। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक साजिश के तहत सुरक्षा मुहैया कराने में कोताही बरती गई। पंजाब सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंजाब में बनती देखकर बौखला गई है। बहुत बड़ा समर्थन भाजपा के हाथ में जनता दे रही है।

 जिला महामंत्री हीरा वालिया और मंडल प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर रोकने के लिए षड्यंत्र रच चुकी थी ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सफल ना हो सके और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक चन्नी सरकार को महंगी पड़ने वाली है। 

इस मौके पर जिला प्रभारी रशपाल वर्मा, एमएलसी बिक्रम रंधावा, जिला महामंत्री हीरा वालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूषण बजाज, शहरी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पंजाब गोनी जयंतीपुर, प्रमोद देवगन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंजाब,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भाटिया, भारत भूषण लूथरा,जिला महिला मोर्चा प्रधान प्रतिभा सरीन जिला एससी मोर्चा महामंत्री अनिल भट्टी जिला महामंत्री गुरदीप सिंह मंडल प्रधान हरपाल सिंह मिर्जाजान, ओबीसी जिला प्रधान कृष्ण बलदेव सूरी, मनोज नैयर मनजिंदर संधू, जसपाल, रणजीत सिंह सरपंच, सोनी,अश्वनी, अरुण कुमार, सिविल महिला मोर्चा  मंडल प्रधान रेखा डडवाल, जोंबी व अन्य मौजूद थे। 



No comments